Sunday, March 18, 2018

EP 15 | Arichal munai-Rameshwaram | रामसेतु आ बाइक राइडिंग | LoT





भोपाल से 3000 किमी की बाइक राइडिंग के बाद पहुंचे रामेश्वरम। फिर वहां से धनुषकोडि से करीब 6 किमी आगे अरिचलमुनाई जो 'No Mans Land' है। यहां के बाद भारत की सीमा खत्म होती है और आगे श्रीलंका की हद शुरू होती है। धनुषकोडि से 3 किमी पहले ही सारे व्हीकल रोक लिए हैं। इससे आगे सिर्फ कार को एंट्री है, उसके लिए भी कई दिन पहले परमिशन लेनी होती है। बाइक को तो सवाल ही नहीं है। शाम के 6 बजे सारे व्हीकल की एंट्री बंद हो जाती है और मैं पहुंचा। 6 बजने में 15 मिनट पहले। अब क्या करें? कैसे भी उनसे रिक्वेस्ट की और अपनी यात्रा के बारे में समझाया तो सिर्फ 5 मिनट के लिए परमिशन मिली। मैंंने भी देर न करते हुए उस रास्ते पर बाइक दौड़ा दी। अब अगले 8 किमी तक न तो कोई वाहन मिलना था और न बस्ती। बीच की पतली पट्टी और दोनों तरफ समंदर। एक तरफ का शांत तो दूसरी तरफ की लहरें सड़क पर आ रही थी। उस 8 किमी के रास्ते में जो अनुभूति हुई, उसके लिए शब्द नहीं हैं। इस वीडियो में मदुरै से रामेश्वरम के बीच का 8 मिनट का वीडियो है। जब इस खबर को Bhaskar.com पर अपलोड किया था तो 8 घंटे में ही 5 लाख लोगों के पास पहुंच गई थी। अब इसका वीडियो बनाया है। अब आप वहां जा तो सकते नहीं, वीडियो देखकर फील ही कर लीजिए...