Friday, February 23, 2018

VLOG: Chennai To Puducherry- तमिल फैमिली के साथ ऐसे थे एक्सपीरियंस





चेन्नई से पुदुच्चेरी वैसे तो 115 किमी है लेकिन पहुंचे 405 किमी की दूरी तय कर। रूट मैप कुछ इस तरह बनाया कि चेन्नई से पहले महाबलीपुरम फिर कांचीपुरम, तिरुवन्नमलई होते हुए पुदुच्चेरी। सुबह 7 बजे सफर शुरू हुआ जो रात 12 बजे तक चला। महाबलीपुरम में विश्व विरासत में शामिल शोर टेंपल और पंच रथ ऐतिहासिक जगह थी तो वहीं एक जगह अर्जुन ने वनवास के समय तपस्या की थी। इसके बाद जाना था कांचीपुरम लेकिन पहुंच गए सेंगनमाल। तिरुपति में एक शख्स से मुलाकात हुई तो दोस्ती हो गई थी। उनका घर सेंगनमाल में था। फोन लगाया तो उन्होंने घर बुला लिया। वहां उनकी फैमिली से मिला। उनकी पत्नी को न तो अंग्रेजी आती थी और न हिंदी। उनके पति ने शब्दो को ट्रांसलेट किया। आधा घंटा वहां गुजारने के बाद फिर कांचीपुरम पहुंचा। वहां फेमस वरदराज टेंपल और कामाक्षी मंदिर को देखा। पंच महाभूत लिंगम में से एक पृथ्वी तत्व को समर्पित शिवलिंग एकेम्बरेशवर मंदिर में देखा। वहीं एक दुकानदार से कांजीवरम की साड़ी ली तो पता लगा कि यहां दुकानदार हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी भाषा पर समान अधिकार रखते हैं। वहां कस्टमर को देख उसी की भाषा में बात करते हैं। यहां से फिर पंच महाभूत में से अग्नि लिंगम के लिए तिरुवन्नमलई के लिए निकला। वहां अच्छे से दर्शन हुए। रात को साढ़े 9 बज चुके थे और अभी रात को ठिकाना भी तय नहीं था। हिम्मत करके रात में ही पुदुच्चेरी के लिए निकला जो 120 किमी की दूरी पर था। रात को 12 बजे जिंजी होता हुए पुदुच्चेरी पहुंचा। वहां तीन जगह रूम के लिए ट्राई किया तो निराशा हाथ लगी। फिर सोचा कि बस स्टैंड पर रात गुजारी जाए। तभी एक जगह लॉज में रात साढ़े 12 बजे जगह मिली तब जाकर चैन मिला। रात को सोते-सोते 2 बज गए। 17 मार्च 2017 को सुबह 7 से रात 12 के बीच 405 किमी की बाइकिंग हुई। इस रोमांचक यात्रा का वीडियो अपलोड कर दिया है जिसकी लिंक नीचे दी गई है। तो 15 मिनट में साउथ इंडिया के 4 फेमस जगहों का आनंद लीजिए.